Connect with us

पर्यटन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पिथौरागढ़ दौरा, प्रसिद्ध मोष्टमानों मंदिर छेत्र चुना पर्यटन गतिविधियों के लिए, ट्यूलिप गार्डन के लिए दिए 50 लाख, पूरा पढ़िए@हिलवार्ता

रविवार को एक दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पंहुचे मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा जिला मुख्यालय के निकटस्थ चंडाक मोष्टमानो क्षेत्र जिसे राज्य सरकार द्वारा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने हेतु थर्टीन डिस्ट्रिक्ट थर्टीन डेस्टिनेशन के तहत चयन किया गया है, का स्थलीय निरीक्षण कर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने हेतु क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली.

मोष्टमानो में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने के लिए सरकार द्वारा 13 जनपदों में एक-एक नये पर्यटन स्थानों का चयन किया गया हैं। इन स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। जनपद पिथौरागढ़ में चंडाक मोष्टमानो क्षेत्र को चयनित किया गया है,
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से पिथौरागढ़ का सुनहरा भविष्य है। चंडाक मोष्टमानो क्षेत्र में प्रारंभिक तौर पर एक विश्व स्तरीय ट्यूलिप गार्डन तैयार कर इसकी शुरुआत की जा रही है। इसके लिए प्रारम्भिक तौर पर 50 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं.

पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत के निवास खड़कोट में स्व प्रकाश पंत जी के पीपलपानी कार्यक्रम में शामिल हुए.
हिलवार्ता न्यूज डेस्क
@hillvarta.com

Continue Reading
You may also like...

More in पर्यटन

Trending News

Follow Facebook Page

Tags